नारनौल। नगराधीश डॉ. मंगलसेन ने लघु सचिवालय में वीरवार को समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनी। समाधान शिविर में कुल 68 शिकायतें आई, इनमें अधिकतर का मौके पर ही समाधान किया। नगराधीश डॉ. मंगलसेन ने अधिकारियों का शिकायत का समाधान करने का निर्देश दिया।