फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एनएचएम कर्मचारियों ने अमृता देवी बलिदान दिवस पर किया पौधरोपण

Fri, 29 Aug 2025 02:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 11अमृता देवी बलिदान दिवस पर पौधरोपण करते एनएचएम कर्मचारी।स्रोत प्रवक्ता
विज्ञापन
नारनौल। भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर एनएचएम कर्मचारियों ने अमृता देवी के बलिदान दिवस पर पौधरोपण किया। इस अवसर पर सभी एनएचएम एवं एचकेआरएल कर्मचारियों ने महेंद्रगढ़ जिले के सभी सरकारी अस्पताल परिसरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा गांव-गांव में विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ नारनौल संबंधित भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. पुष्पेंद्र ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी है। भूपेश पालीवाल ने कहा कि पेड़ ही ऐसी पूंजी है, जो भविष्य में हमारे समाज व हमारे देश को प्राकृतिक आपदाओं से बचा सकती है। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मचारी संघ नारनौल के जिला मंत्री विनोद राव, नितेश बंसल, हेमंत गर्ग, उमेश कश्यप, बिंदू यादव, रेणु यादव, प्रोमिला, गौरव कक्कड़, दिनेश तथा अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ से अरुण, मुन्नी देवी, विक्रम सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें