फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

67 टीमों ने 7800 गायों को लगाए लंपी संक्रमण से बचाव के टीके, पशुओं के आवागमन पर 144 लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। लंपी चर्म रोग वायरस के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए पशुपालन एवं डेयरी विभाग की 67 टीमों ने क्षेत्र में 7800 पशुओं को गोट पॉक्स के टीके लगाए। शुक्रवार को प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव ने डीसी डॉ. जयकृष्ण आभीर, उप निदेशक पशु पालन एवं डेयरी विभाग डॉ. नसीब सिंह, डीएसपी नारनौल, उपमंडल अधिकारी महेंद्रगढ़ डॉ. बलजीत सिंह, उपमंडल अधिकारी डॉ. इंद्रपाल सिंह चौहान कनीना को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

रहे रहेगा प्रतिबंध
विभाग के उपमंडल अधिकारी डॉ. बलजीत सिंह ने बताया कि डीसी द्वारा आदेश जारी कर धारा 144 लगाने के आदेश दिए गए हैं। इस दौरान क्षेत्र में कोई भी पशु मेला नहीं लगेगा, दूसरे राज्यों एवं जिलों में पशुओं के आवागमन पर पूर्णरूप से प्रतिबंध रहेगा। जिले के चारों ओर नाके लगाकर पुलिस की तैनाती भी की गई है। लोगों को जागरूक करने के लिए जिला लोक संपर्क विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी भी कराई जा रही है। रविवार तक क्षेत्र की सभी गोशालाओं में टीमों द्वारा टीकाकरण का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
इस समय जिले में राजस्थान प्रदेश से पहुंचने वाले 10 से अधिक झुंड घूम रहे हैं। पुलिस एवं पशु पालन विभाग की टीमों द्वारा उन्हें दो दिन में जिले से बाहर जाने की चेतावनी दी गई है। वहीं अन्य राज्यों एवं जिलों से भी पशुओं के आवागमन पर पूर्णरूप से प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें