नारनौल। जन जागरूकता अभियान के तहत जिला महेंद्रगढ़ में मंगलवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की 7 टीमों ने जिले में कुल 67 अवैध कनेक्शनों को काटा।
जिला सलाहकार मंगतूराम सरसवा ने बताया कि जिले में जेई कुनाल की अगुवाई में सतनाली गांव में 37, नारनौल टहला रोड पर 14, कुतबापुर में 10, बखरीजा में 4 व सलूनी में 2 अवैध कनेक्शन पाए गए, जो मुख्य पाइपलाइन से या पेयजल से खेती की सिंचाई के लिए उपयोग में लिए जा रहे थे।
विभाग की टीम द्वारा ये सभी कनेक्शन काट दिए गए। जन जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य जल की बर्बादी को रोकने के साथ-साथ अवैध कनेक्शनों को हटाकर हर घर में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है।
जेई कुनाल ने बताया कि इस अभियान में जेई अक्षय कुमार, जेई नरेश, जेई संजय कुमार, जेई गोविंद हुड्डा, बीआरसी इंद्रजीत, बीआरसी पूजा रानी, बीआरसी धर्मेंद्र, बीआरसी विक्रम सिंह, सुपरवाइजर योगेश सहित फिटर स्टाफ अजीत, सीताराम, सूरत सिंह, सुमित, बिरेन्द्र, विजय सिंह आदि शामिल रहे।
कनिष्ठ अभियंता कुनाल ने कहा कि विभाग की टीमें पूरे जिले में सक्रिय हैं और उपभोक्ताओं तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए अवैध कनेक्शन लगातार काटे जा रहे हैं। सतनाली महाग्राम योजना में शामिल है, ऐसे में जिन लोगों ने अपने कनेक्शन अब तक वैध नहीं करवाए हैं, वे जल्द ही अपने कनेक्शन वैध करवाएं।