फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास के 650 आवेदन होंगे निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने वाले लोगों में 650 ऐसे हैं जिन्होंने अपने पूरे दस्तावेज नहीं लगाए हैं। ऐसे में ये आवेदन चौथे दिन या रविवार को निरस्त कर दिए जाएंगे। मेसेज भेजने के बाद भी इन लोगों ने पूरे नहीं किए।
विज्ञापन

अब नगर परिषद ने इनको दस्तावेज जमा करने के लिए मात्र तीन दिन का समय दिया है। इस दौरान अगर आवेदकों ने दस्तावेज नहीं पूरे किए तो उनके आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे। इस संबंध नव नियुक्त चेयरपर्सन कमलेश सैनी तथा शहर के नवनियुक्त पार्षदों को भी अवगत करवाया जा चुका है। प्रधानमंत्री आवास योजना जिले में 2017 में आवेदन शुरू हो गए थे। उस दौरान जिले में लगभग 1307 लोगों ने आवेदन किया था जिनमें 420 आवेदन दस्तावेज नियम के मुताबिक नहीं होने की वजह से रद्द कर दिए थे। शहर में 73 आवेदकों को पहली तथा 64 आवेदकों को दूसरी किश्त मिल चुकी है। वहीं 32 लोगों के मकान बनकर तैयार हो चुके हैं। केंद्र सरकार की ओर से आया लगभग 1 करोड़ 41 लाख 40 हजार रुपये मकानों पर खर्च किए जा चुके हैं। लेकिन अभी तक 650 आवेदक ऐसे हैं जिनके दस्तावेज पूरे नहीं हैं। इनमें किसी ने अपनी स्वयं के नाम मलकीयत के दस्तावेज, आईडी, शपथ पत्र (हमारा किसी से कोई विवाद एवं कोर्ट में केस नहीं है) की कमी हैं। नगर परिषद अधिकारियों की माने तो इनको कई बार अवगत करवाया चुका है लेकिन अभी तक किसी ने अपने दस्तावेज जमा नहीं करवाएं। अगर तीन दिन वर्किंग डे में अपने दस्तावेज जमा नहीं करवाए तो उनका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। यह उनका अंतिम मौका होगा।
-
नगर परिषद कार्यालय में देख सकते हैं सूची
जिन आवेदकों के दस्तावेज पूरे नहीं हैं उनकी लिस्ट नगर परिषद कार्यालय के कमरा नं. 11 में देख सकते हैं। जिन लोगों के दस्तावेज कम हैं उन्हें तीन दिन के अंदर अपने दस्तावेज नप में जमा करवाने होंगे। इस संबंध में नगर परिषद चेयरपर्सन एवं पार्षदों को भी अवगत करवाया गया है, वे अपने वार्डों के लोगों से संपर्क उनके कागजात पूरे करवाने के लिए अवगत करवा दें।
विज्ञापन

--
नई गाइडलाइन की जारी:
पहले नींव पूरी होने तक पहली किश्त दी जाती थी लेकिन अब नींव भरने से पहले एडवांस में पहली किश्त मिलेगी। पहले दूसरी किश्त छत लगाने के बाद मिलती थी लेकिन अब छत लगाने से पहले मिलेेगी। पीएमएवाई में तीनों स्कीम चलाई हुई हैं जिनमें मकान बनाने, लोन लेने तथा हाउसिंग बोर्ड के तहत फ्लैट दिए जाने की थी। अगर आवेदन के समय किसी ने दूसरी स्कीम भर दी तो अब वह एक बार के लिए स्कीम बदल सकता है।
-
वर्जन:
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक 32 मकान बनकर तैयार हो चुके हैं। लगभग 650 आवेदकों के दस्तावेज पूरे नहीं हैं। 2018 से उनको अवगत करवाते आ रहे हैं। अब उनके पास आखिरी मौका है, यदि तीन दिन के अंदर उन्होंने अपने दस्तावेज जमा नहीं करवाए तो उनके आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे।-सुमनलता, ईओ, नगर परिषद नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें