जिले में लगातार कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। ऐसे में गांव और शहर में लोगों को मास्क और सामाजिक दूरी को लेकर गंभीरता बतरनी होगी। रविवार को जिले में 65 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 2094 हो गई है। वहीं रविवार को 29 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में कुल 1600 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक जिले में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 492 केस अभी भी एक्टिव हैं। रविवार को आए मरीजों में एक एसपी कार्यालय का हवलदार, टीचर, दुकानदार समेत अन्य शामिल हैं।
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि 33 कोरोना मरीज आरटी पीसीआर की जांच में आए हैं। एंटीजन टेस्ट से 32 मरीज मिले हैं। उन्होंने बताया कि मरीजों के संपर्क में आने वालों की जानकारी गई है। मरीजों के आसपास के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। सीएमओ ने कहा कि कोरोना को लेकर जारी हिदायतों को लेकर लोग गंभीरता बरते। उन्होंने बताया कि रविवार को दो मोबाइल टीमों ने 122 लोगों की स्क्रीनिंग की है। जिले में छह सितंबर तक 94926 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 56601 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 36371 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1194 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। नारनौल में पुरानी मंडी तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं। तीनों पहले के मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। पुलिस लाइन में एक हवलदार कोरोना मरीज मिला है। संक्रमित एसपी कार्यालय में तैनात था। बुखार और खांसी की शिकायत पर जांच कराया था। मोहल्ला खरखड़ी में सात लोग कोरोना मरीज मिले हैं। सभी पहले के आए मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। मोहल्ला गुरुनानकपुरा में पहले एक किराएदार कोरोना मरीज मिला था। अब अन्य चार कोरोना मरीज मिले हैं। मोहल्ला मिया की सराय चार लोग मरीज मिले हैं। ये फैमिली के लोग हैं। पहले के आए मरीज के संपर्क में आने पर मरीज बने हैं। मोहल्ला प्राणपुरा एक महि ला मरीज मिली थी। अब उसका पति संक्रमित मिला है। एंप्लाई कॉलोनी में छह लोग मरीज मिले हैं। इसमें एक टीचर के संपर्क में आने पर चार लोग कोरोना मरीज मिले हैं। जबकि दो अन्य है। मोहल्ला संघीवाड़ा में तीन कोरोना मरीज मिले है, सभी पहले आए फार्मासिस्ट मरीज के परिवार से हैं।
नौ मरीजों को नागरिक अस्पताल में किया शिफ्ट
कोरोना मरीजों के लिए कोविड-19 केयर सेंटर पटीकरा में बनाया गया है। जिले में लगातार बढ़ते मरीजों से कोविड केयर सेंटर में भी मरीजों की संख्य बढ़ रही है। कई मरीजों के घर पर होम आइसोलेशन का इंतजाम न होने पर उन्हें कोविड-19 केयर सेंटर में भर्ती किया जाता है। रविवार को कोविड-19 केयर सेंटर से नौ मरीजों को जिला नागरिक अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। कोवडि-19 सेंटर में करीब 68 मरीज भर्ती हैं।
कोरोना संक्रमित की सूची
पुरानी मंडी-3, श्याम कॉलोनी-1,फ्रांसखाना-2, पुलिस लाइन-1, तिगरा-1, जांजड़ियावास-1, मोहल्ला सैनीपुरा-2, मोहल्ला खटीकान महेंद्रगढ़ -1, मोहल्ला वाल्मीकि-1, मोहल्ला बास-1, नेहरू नगर -1, पाली -4, कोथल -2, झगड़ोली-2, झाड़ली-1, आजमाबाद मोखुता-1, पटीकरा-1, गुढ़ा-6, ताजीपुर-1, ककराला -1, मोहल्ला खरखड़ी नारनौल-7, मोहल्ला गुरुनानक पुरा नारनौल-4, पाथेड़ा-5,निजामपुर-1, मोहल्ला मिया की सराय-4, मोहल्ला संघीवाड़ा-3, मोहल्ला प्राणपुरा -1, एंप्लॉय कॉलोनी- 6