फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कंपनी की तिजोरी से 6.17 लाख रुपये चोरी

Sat, 08 Jul 2023 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर के मोहल्ला मालवीय नगर स्थित एक निजी कंपनी की शाखा में तिजोरी से 6 लाख 17 हजार रुपये चोरी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कंपनी मैनेजर ने शहर थाना पुलिस में शिकायत दी है।
विज्ञापन


दिल्ली की पालम कॉलोनी निवासी सलीम सिद्दकी ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह मित्रता इंकलूसिव फाइनेंशियल सर्विसेज की शाखा नारनौल में मैनेजर विजिलेंस के पद पर पांच वर्षों से कार्यरत है। उक्त कंपनी का हेड ऑफिस गुरुग्राम में स्थित है और उसकी एक शाखा मालवीय नगर नारनौल में स्थित है। वीरवार सुबह फोन पर सूचना मिली कि कंपनी की तिजोरी में रखे 6,17,555 रुपये चोरी हो गए हैं। यह घटना 5-6 जुलाई की रात को हुई है। पुलिस ने मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज का कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें