फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: तीन दिन में 150 रजिस्ट्री, 200 प्रमाणपत्र, 90 लाइसेंस, 60 पेशी अटकी

Sat, 08 Jul 2023 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री रूम में खाली कुर्सी।
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। तहसील कार्यालय में क्लर्क तीन दिन से हड़ताल पर होने की वजह से विभागों के काम रूक गए हैं।लाइसेंस रूम पर तो ताला ही लटका हुआ है। तीन दिन में 150 रजिस्टि्रयां, 200 फाइलें रिहायशी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस, विवाह प्रमाण पत्र की, 90 फाइलें लाइसेंस, 60 फाइलें रजिस्ट्रेशन की रूकी हुई हैं। तहसील कार्यालय की पेशी 60 फाइलों पर सुनवाई नहीं हुई है। पेशी की सुनवाई नहीं होने की वजह से आगे की तारीख दी जा रही है। डाक कार्य रूक जाने के कारण तहसील कार्यालय में डाक भी नहीं पहुंच रही हैं। जिसके कारण डाक से आने वाली फाइलों पर भी कार्य नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा रूटीन का कार्य है वह भी नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

पिछले तीन दिन से क्लेरिकल स्टाफ वेतन बढ़ौतरी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चला गया है। तीन दिनों से तहसील, राजस्व, शिक्षा, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी सहित 9 विभागों के काम बाधित हो गए हैं। उनके धरने पर जाने से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग रजिस्ट्री, रिहायशी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस, विवाह प्रमाण पत्र, लाइसेंस आदि कामों के लिए जाते हैं लेकिन उनको वापस जाना पड़ता है। कार्यालय की कुर्सियों खाली पड़ी रहती हैं। लाइसेंस कक्ष पर तो ताला ही लगा हुआ है। साथ ही सरकार को भी प्रतिदिन लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। इस समय विभिन्न संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में विद्यार्थी अपना रिहायशी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस सहित अन्य दस्तावेज बनवाने के लिए आ रहे है। क्लर्क हड़ताल पर होने के कारण उनकी फाइलों पर वेरिफिकेशन नहीं हो रहा है। फाइलों पर वेरिफिकेशन नहीं होने की वजह से उनकी फाइलें अटक गई है। विद्यार्थियों को दाखिला के समय उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें