फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस गोवंश को लेकर डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक समिति के सदस्यों ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। बिढ़ाड मोहल्ला में लावारिस सांडों की लड़ाई में दो परिवारों को हजारों रुपये का आर्थिक नुकसान पहुंचा। पिछले 15 दिन में लावारिस पशु एक बुजुुर्ग की जान ले चुके हैं। लावारिस पशुओं के आतंक से परेशान होकर डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक समिति ने एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा।
समिति सदस्यों ने एसडीएम के कार्यालय में उपस्थित न होने पर तहसीलदार सुभाष चंद को ज्ञापन सौंपा। समिति के प्रधान सुंदरलाल जोरासिया ने कहा कि शहर के सब्जी मंडी चौक, बालाजी चौक, डॉ. आंबेडकर चौक, सैनिक कैंटीन सहित भीड़भाड़ सभी एरिया में लावारिस गोवंश के झुंड घूमते रहते हैं। उन्होंने बताया कि लावारिस पशुओं के कारण लोगों को जान माल का खतरा बना हुआ है। करीब 15 दिन पहले लावारिस पशु ने चाय की दुकान चलाने वाले माधाराम सैनी को पटक दिया था। जिसमें माधाराम की मौत हो गई। लावारिस गोवंश के कारण कई लोग घायल हो चुके हैं। शीघ्र से शीघ्र लावारिस गोवंश को पकड़कर गोशालाओं में भिजवाएं। इस अवसर रोशनलाल निंबल, सरपंच धन्नाराम, रतनलाल मालड़ा, सुमेर सिंह, अशोक कुमार उपस्थित थे। तहसीलदार सुभाषचंद ने कहा कि इस मांग को आला अधिकारियों को तक भेज दिया जाएगा। नगर पालिका को भी इसकी प्रति भेजी जाएगी।
विज्ञापन


सीएम तक लेकर जाएंगे मामला
सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह को भी इस बारे में मांग पत्र सौंपा जाएगा। लावारिस पशुओं को मामले को लेकर एसडीएम ने कार्रवाई नहीं की तो इस मामले को सीएम विंडो पर डालेंगे। जब सीएम यहां आएंगे तो उनको भी ज्ञापन सौंपेंगे। समाधान होने तक अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन

- सुंदरलाल जोरासिया, प्रधान, डॉ. आंबेडकर स्मारक समिति।

लावारिस गोवंश ने लड़ते हुए तोड़ी बाइक
लावारिस गोवंश का आतंक शहर में थमने का नाम नहीं ले रहा। वीरवार की शाम को मोहल्ला बिढ़ाठ में चार पांच लावारिस गोवंश की आपसी लड़ाई में एक बाइक टूट गई और एक मकान का दरवाजे का कुछ हिस्सा टूट गया। मौके पर खड़ा दयाशंकर कौशिक बाल-बाल बचा। सुनील सोनी और दयाशंकर कौशिक ने बताया कि उनका घर मोहल्ला बिढ़ाठ में हैं। शाम आठ बजे वह घर के बाहर ही खड़ा था। अचानक चार पांच सांड़ आपस में झगड़ने लगे थे। इस दौरान वो बाल-बाल बचे। घर के बाहर खड़ी उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। एक महीने पहले वहां भी लावारिस गोवंश लड़ते-लड़ते उनके घर में घुस आए थे। जिससे उनके एक लोहे के गेट, लकड़ी का दरवाजा, तीन प्लास्टिक कुर्सियां, एक मेज टूट गई थी। उस दिन दो बाइकें भी टूट गई थी। लगभग 15 से 20 हजार रुपये का नुकसान हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें