अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। भाईचारा, उत्साह व प्रेमभाव के त्योहार धुलंडी को बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रेलवे रोड गली नंबर एक में वीरवार को श्री गो गोपाल प्रचार एवं असहाय सेवा संस्थान के तत्वाधान में आचार्य बजरंग शास्त्री के सानिध्य में होली मिलन महोत्सव का आयोजन किया।
संरक्षक आचार्य पंडित बजरंग शास्त्री ने बताया कि होली प्रेम और उल्लास का त्यौहार है। इस दिन सभी बुराइयों को त्यागने का भी संकल्प करना चाहिए। इसके बाद मनीष शास्त्री ने होली के भजन सुनायें। मुकेश गर्ग, विनोद सर्राफ, योगी अरमान, कुकी राजस्थानी ने भी भजनों के द्वारा अपनी हाजरी लगाई। कार्यक्रम में महेंद्र नुनीवाल, सुरेंद्र गोयल, मुकेश अग्रवाल, रोहतास अग्रवाल, रितेश संघी, कृष्ण अग्रवाल, रामचंद अग्रवाल, राजेंद्र गुप्ता, तरुण सोनी, राकेश यादव व रेखा संघी आदि भक्तगण उपस्थित थे।
होली मिलन भाईचारे का प्रतीक : नरेंद्र कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। कोर्ट रोड के कर्मचारी कॉलोनी में वीरवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मूलचंद यादव ने की। समाजसेवी नरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि होली मिलन भाईचारे का प्रतीक है। यह प्रेम और उल्लास का त्योहार है। कार्यक्रम में शिक्षाविद दयानंद यादव, चंदाराम, यशपाल यादव, सुमंत यादव, डॉ. विरेंद्र कुमार, डॉ. जग भूषण कपूर, रमेश यादव व डॉ. हरिराम यादव उपस्थित थे।
होली पर भाईचारे का दिया संदेश
नारनौल। आदर्श नगर के होली मिलन में प्यार, भाईचारा और एकता की त्रिवेणी दिखाई दी। लोग सुबह हाथों में रंग, गुलाल, अबीर और फूल लेकर एकत्रित हुए। रंग गुलाल से सरोबार लोगों ने आपस में भाईचारे का संदेश दिया। इस मौके पर रमेश बोहरा, ओपी मोरवाल, डॉ. सुभाषचंद्र, विजय सिंह, भूपसिंह भारती, सुरेंद्र खनगवाल, राहुल यादव, सुभाष चंद, रामौतार यादव, ताजपाल यादव, मोहर सिंह, जयसिंह, शेर सिंह, मदनलाल, रतन सिंह व महेश शर्मा आदि उपस्थित थे।
चुटकुलों के माध्यम से किया मनोरंजन
नारनौल। नर नारायण सेवा समिति ने टेलीफोन एक्सचेंज के पास स्थित शिव मंदिर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष परमानंद दीवान ने की। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने गीत, कविता व चुटकुले आदि के माध्यम से होली के अवसर पर सभी का मनोरंजन किया। इस अवसर पर जयप्रकाश कौशिक, दुलीचंद शर्मा, महेंद्र कुमार वर्मा, सत्यनारायण वर्मा, डॉ. कृष्णा आर्य, गोविंद कुमार शर्मा, आनंद जोशी, कृष्ण अवतार जांगिड़, पुरुषोत्तम आर्य, बलदेव सिंह चहल, दौलत राम सैनी, बेगराज गोयल, सरदार संतोष सिंह आदि उपस्थित थे।
दिव्य ज्योति भवन में मनाया फाग पर्व
नारनौल। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय दिव्य ज्योति आश्रम में फाग पर्व मनाया गया। इस मौके पर शहर के सैकड़ों लोगों ने संगीत की धुनों पर सामूहिक नृत्य कर एक नया उल्लास मनाया तथा फूलों की बरसात कर एक दूसरे को होली की बधाई दी। इस अवसर पर आश्रम की मुख्य संचालिका रतन दीदी ने कहा कि जीवन में जो हो लिया उसे भूलकर आगे के जीवन को संवारना ही होली का मूल उद्देश्य होना चाहिए। ईश्वर की सबसे बड़ी शक्ति पर यदि हमें विश्वास बनाए रखना है तो ही हमारी चिंताएं कम हो सकती हैं तथा हम शांति व सौहार्द से अपना व अपने समाज को सही रास्ते पर ले जा सकते हैं। इस अवसर पर डॉ. सूबे सिंह, डॉ. एमआर मक्कड़, मनोहर भाई, कृष्णावतार यादव, कमल दीदी, मंजू दीदी, उर्मिला दीदी, मधू दीदी, स्नेहलता दीदी आदि ने उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाएं दी।
विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाई होली
नारनौल। भाजपा नगर मंडल कार्यालय इंडस्ट्रीज एरिया में होली मिलन समारोह का आयोजन अनिल भारद्वाज एडवोकेट मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में विधायक ओमप्रकाश यादव, गोविंद भारद्वाज, शिव कुमार मेहता व सत्यव्रत शास्त्री विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर विधायक ओम प्रकाश यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। गोविंद भारद्वाज व ऋषि कुमार मेहता ने कविता सुनाकर सब को भाव विभोर किया। इस अवसर पर गोपाल शंकर, जेपी सैनी, राजेंद्र यादव, पृथ्वी सिंह एडवोकेट, रमेश सैनी, संजय सैनी, नरेंद्र, भीमसेन पांडे, विजय वर्मा, राम अवतार, विजय गोस्वामी व जगदीश दीवान समेत अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।