फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीत और कंप्यूटर साइंस के पेपर में भी दो नकलची पकड़े गए 19-03-30

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़/नारनौल। हरियाणा विद्यालय बोर्ड के विद्यार्थियों को म्यूजिक भी नहीं आता। संगीत और कंप्यूटर साइंस के पेपर में भी दो नकलची पकड़े गए। बोर्ड चेयरमैन के उड़नदस्ते ने शुक्रवार को नारनौल में छापेमारी करते हुए दो केस बनाए। जिले में छह उड़नदस्तों ने अलग-अलग केंद्रों पर छापे मारे।
विज्ञापन

शुुक्रवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का बारहवीं का ऐच्छिक विषय का पेपर था, जिसमें संगीत और कंप्यूटर साइंस की परीक्षा थी। जिले के 14 केंद्रों पर कुल 740 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। दोपहर साढ़े बारह बजे यह परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा साढे़ तीन बजे तक चली। बोर्ड के चेयरमैन की फ्लाइंग ने शुक्रवार को नारनौल के तीन स्कूलों में छापा मारा। जिसमें दो केस बनाए गए। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर दस पुुलिसकर्मी तैनात रहे। परीक्षा केंद्र के कंट्रोलर राजेश शर्मा झाड़ली ने कहा कि पिछले कई दिन से केंद्र पर नकल का कोई केस सामने नहीं आया है। केंद्र की ओर से पूरी सख्ती बरती जा रही है। केंद्र में किसी बाहरी तत्व का हस्तक्षेप नहीं है। शुक्रवार को परीक्षा केंद्रों पर काफी हद तक सख्ती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें