फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुनील कुमार ने कार्यभार संभालते ही दिए बाजारों में गश्त बढ़ाने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने महेंद्रगढ़ थाना प्रभारी के तौर पर कार्यभार संभालने के बाद पुुलिस कर्मचारियों की मीटिंग ली। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी निष्ठा के साथ ड्यूटी करें। बाजार में पुलिस की गश्त को बढ़ाया जाए। थाने में सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया। परिसर के अंदर खड़ी बाइकों को बाहर निकलवाया।
इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने थाना परिसर में खड़े वाहनों को बाहर निकलवाया। उन्होंने कहा कि परिसर को साफ सुथरा रखा जाए। परिसर के अंदर पड़ी पुरानी फाइलों की गठरियों को भी हटवाया। जरूरी फाइलों को दोबारा नए सिरे से रखा गया है। पुलिस कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी कर्मचारी अपनी ड्यूटी निष्ठा से पूरी करें। कहीं पर भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मामलों की जांच जल्द से पूरी करें। अधिक अपराध वाले एरिया में गश्त को बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी जनता के साथ शालीनता से पेश आएं। पुलिस के पास आने वालों को सम्मान प्रदान करें। अमर उजाला से बातचीत में इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने कहा कि संगठित अपराध पर नियंत्रण करना प्राथमिकता रहेगी। बिना नंबर वाले दुपहिया वाहनों पर शिकंजा कसा जाएगा। यातायात के नियम तोड़ने वालों से सख्ती बरती जाएगी। लंबित मामलों को जल्द निपटाने का प्रयास होगा। प्रमुख बाजारों में खुद भी गश्त करेंगे। सिटीजन चार्टर के अनुसार कार्य समय पर पूरे किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें