अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। जिला प्रशासन ने सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य 1950 रुपये प्रति क्विंटल पर बाजरे की खरीद को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। एक अक्तूबर से जिले की पांचों अनाज मंडियों में बाजरे की खरीद की जाएगी। प्रशासन ने हर गांव के लिए दिन निर्धारित किया है।
अतिरिक्त उपायुक्त महावीर प्रसाद ने बताया कि बाजरा बेचने के लिए किसान का पंजीकरण मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर होना अनिवार्य है। किसान बाजरा सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार ही खरीद केंद्र पर लाएं। एडीसी ने बताया कि बाजरे मेें नमी की मात्रा 14 प्रतिशत से ज्यादा ना हो, बाह्य फसल अवशेष एक प्रतिशत, दूसरी फसलों के बीज तीन प्रतिशत, क्षतिग्रस्त दाने 1.5 प्रतिशत, आंशिक क्षतिग्रस्त व बदरंग 4.5 प्रतिशत, पिचके व अविकसित चार प्रतिशत से अधिक नहीं होना चाहिए। दूसरी ओर शहर की मेन रोड पर नाके लगाये जाएंगे ताकि दूसरे राज्यों के किसान न आने पाएं। गौरतलब है कि हाल ही में हुई बारिश से बाजरा की फसल में नमी की मात्रा करीब 60 प्रतिशत तक बढ़ी हुई है जबकि सरकार 14 प्रतिशत से ज्यादा नमी की मात्रा वाले बाजरे को नहीं खरीदेगी। जिले में बाजरे की खेती 77670 हेक्टेयर में हुई है।
तीन हजार शिकायतें मिली
हाल ही में हुई तेज बारिश से बाजरा व कपास की फसल को काफी नुकसान हुआ है। कृषि विभाग को करीब तीन हजार फसल होने होने की शिकायतें मिली हैं। एसडीओ संजय यादव ने बताया कि शिकायतों की जांच की जा रही है। टीम मौका मुआयना कर खराब हुई फसल का आकलन करेगी।
नई अनाज मंडी नारनौल
एक अक्तूबर को नारनौल की नई अनाज मंडी में नारनौल-1, नारनौल-2 बुचकपुर व गांव मूरारीपुर के किसानों से बाजरा की खरीद की जाएगी। दो अक्तूबर को गांव कांवी, ढ़ाणी बाठोठा, खानपूर व फैजअलीपुर, तीन को ताजपुर, स्योनाथपुरा, सूराना व मीरपुर, चार को रसूलपुर, लूतफपुर, पटीकरा व अमरपूर जोरासी, पांच को दुबलाना, खत्रीपुर, जाटगुवाना, गुवानी व छह अक्तूबर को शाहापुर अव्वल, ताजीपुर, कारोता, नांगल शालू गांव की बाजरा खरीदी जाएगी।
महेंद्रगढ़ अनाज मंडी
एक अक्तूबर को सलीमाबाद, बुुंदेबाजनगर, चामधेड़ा व दौंगड़ा अहीर, दो को ख्यारा, कस्बा महेंद्रगढ़, झूक व उन्हाणी, तीन को खातोद, भांडोर निची,आनावास व गाहड़ा गांव के किसानों से बाजरे की खरीद होगी। चार अक्तूबर को झगड़ोली, जांजरियावास, मुंडिया खेड़ा, पांच को जाटवास, पायगा, नानगवास, दौंगड़ा जाट व छह अक्तूबर को कोथलकला, कोथल खुर्द, खातीवास व ककराला गांव की बाजरा खरीदी जाएगी।
सतनाली मंडी
एक अक्तूबर को बारडा व नावा, दो को बिरसिंहवास व सोहडी, तीन को ढिगरोता व बासड़ी, चार को श्यामपूरा व जडवा, पांच को सतनाली-1 व बास एवं छह अक्तूबर को पथरवा व सतनाली-2 के किसानों से बाजरे की खरीद होगी।
अटेली मंडी
अटेली में एक अक्तूबर को सिलारपूर, मोहम्मदपूर, कटकई, कलवाडी, दो को बाछोद, दुलोठ जाट,सागरपूर, मानपूरा व तीन को मिर्जापूर, ताजपूर, सुरानी, भोजावास, चार को राताकलां, छापड़ा सलीमपुर, भिलवाडा, पड़तल, पांच को राता खुर्द, कुंजपुरा, नांगल(कनीना), श्यामपूरा, व छह को नांगल अटेली, अटेली, रामपुरा व ढ़ाणा गांव के किसानों से बाजरा की खरीद होगी।
नांगल चौधरी
एक अक्तूबर को रुपसराय, पांचनौता, गंगुताना, नियाजअलीपुर, दो को गांवड़ी जाट, गोलवा, बायल, भेढंटी, तीन को शहबाजपुर, दौखेरा, दोस्तपुर, सैदेअलीपुर, चार को धौलेडा, नांगल दर्गु, भखरिजा, बिगोपुर, पांच को मौसनुता, सरेली, इस्लामपुरा, बिहारीपुर व छह अक्तूबर को मोहनपुर, अमरपुरा, नांगल नुनिया, रायमलीकपुर गांवों के किसानों से बाजरे की खरीद होगी।