फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगे न मानने पर सफाई कर्मचारियों ने फूंका निकाय मंत्री कविता जैन का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल।
नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर परिषद नारनौल के नियमित व डीसी रेट के सफाई कर्मचारी शुक्रवार को 10वें दिन भी काम छोड़ हड़ताल पर रहे। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने दोपहर 1 बजे तक नप कार्यालय में धरना दिया। सफाई कर्मचारियों ने नप कार्यालय से शहर के मुख्य ट्रैफिक चौराहे महावीर चौक तक प्रदर्शन किया और वहां निकाय मंत्री कविता जैन का पुतला फूंका। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मांगें न मानने के लिए निकाय मंत्री व सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।
सर्व कर्मचारी संघ के सचिव किरोड़ीमल सैनी ने बताया कि पूरे प्रदेश में निकाय कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर 10 दिन से काम छोड़ हड़ताल पर चल रहे हैं। इससे नारनौल सहित पूरे प्रदेश में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। शहर के गली-मोहल्लों में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद सरकार हठधर्मिता अपनाए हुए है। इससे स्पष्ट है कि सरकार टकराव चाहती है। इसके बावजूद निकाय कर्मचारी बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकालने के पक्षधर हैं। इसलिए सरकार जल्द से जल्द निकाय कर्मियों की जायज मांगों को लागू कर हड़ताल को समाप्त करवाए। उन्होंने बताया कि सर्व कर्मचारी संघ की जिला इकाई ने मीटिंग कर सर्वसम्मति से निकाय कर्मियों के आंदोलन को समर्थन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल शिक्षा मंत्री के निवास पर करेंगे प्रदर्शन
किरोड़ीमल सैनी ने बताया कि पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली की मांग को लेकर सर्व कर्मचारी संघ 20 मई को हरियाणा के शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा के निवास पर एकत्रित होकर प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन से पूर्व जिले भर के सैकड़ों कर्मचारी सुबह 10 बजे महेंद्रगढ़ के चौ. रणबीर सिंह पार्क में एकत्रित होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें