फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल : नरेश यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल : नरेश यादव
विज्ञापन

नारनौल। कांग्रेसी नेता नरेश यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो गई है। प्रदेश में आये दिन छोटी-छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म हो रहे हैं। वहीं उनकी हत्याएं भी की जा रही है। जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर भी अंकुश नहीं लग रहा है।
पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए नरेश यादव ने कहा कि प्रदेश में ला एंड आर्डर नाम की कोई चीज नहीं है। कभी किस जिले में बच्चियों के साथ बेरहमी हो रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में हो रही इन आपराधिक घटनाओं के विरोध में 21 जनवरी को नई कचहरी मैदान में एक रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी मुख्य वक्ता होंगी। उन्होंने बताया कि रैली में इन मुद्दों के अलावा अन्य मुद्दे भी जोरशोर से उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में चोरियों की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। जिले के मंदिरों तक चोर पहुंच गए हैं। कभी नारनौल के जैन मंदिर में चोरी की घटना होती है तो कभी लाखों लोगों की आस्था के प्रतीक बाघेश्वर धाम में डकैत डकैती कर रह हैं। इन घटनाओं से जिले के साथ प्रदेश के लोगों के रोष है लेकिन पुलिस अभी तक इस मामले में हाथ पर हाथ रखे बैठी है। इस मौके पर सुरेंद्र नंबरदार, राजेंद्र यादव बिल्लू, देवेंद्र यादव हुडिना, कैलाश पहलवान, चंद्रप्रकाश यादव, टिल्लू सरपंच व अजय शर्मा सहित अनेक कांग्रेसी नेता उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें