फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड में ठिठुरे लोग, पारा 1.5 डिग्री पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड में ठिठुरे लोग, पारा 1.5 डिग्री पहुंचा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके सर्दी व कोहरे से आम जीवन प्रभावित हो रहा है। रविवार सुबह कड़ाके सर्दी के साथ दिन की शुरूआत हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में पाला पड़ा देखा गया। पिछले तीन-चार दिन से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को एक फिर से तापमान 1.5 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पर टिका रहा। इस प्रकार हालांकि दिन के समय तेज धूप खिलने से लोगों ने कुछ राहत की सांस ली। शुक्रवार को जहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री पर था, वहीं शनिवार को यह .05 डिग्री गिरकर 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं शनिवार को यह भी 2 डिग्री की गिरावट के साथ 22 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि रविवार का न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री गिरकर 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, परंतु अधिकतम तापमान 22 डिग्री पर टिका रहा। रविवार सुबह कोहरा देखने को नहीं मिला, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में पाला दिखाई दिया। घना कोहरा होने के कारण रेल व बस निर्धारित समय पर न अपने गंतव्य तक पहुंच पाई और न ही अपने निर्धारित स्थान से समय पर चल पाई। इससे लोगों को भी परेशानी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें