फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर ने अजीत गुड़गांव को तीन विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
जयपुर ने अजीत गुरुग्राम को तीन विकेट से हराया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़।
बाबा जयराम दास पाली में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के दसवें दिन रविवार को दो मैच सुपर 8 के खेले गए। सुपर-8 का पहला मैच 20-20 ओवरों का खेला गया। पहला मैच अजीत गुड़गांव व जयपुर के बीच हुआ। अजीत गुड़गांव की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 150 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जयपुर की टीम ने 19.3 ओवरों में 7 विकेट खोकर 153 रन बनाकर यह मैच जीत लिया। मैन आफ द मैच कपिल रहे, जिसने 41 गेंदो में 61 रन बनाए।
वहीं दूसरा सुपर 8 मैच 17-17 ओवरों का खेला गया जो की गाला स्पोर्ट्स दादरी और हिसार के बीच हुआ। हिसार ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 17 ओवरो में 4 विकेट खोकर 137 रन बनाए। गाला स्पोर्ट्स दादरी की टीम ने 8 विकेट से यह मैच जीत लिया। इस मैच में मैन आफ द मैच यशु रहे। यशु ने 29 गेंदों में 47 रन बनाए और 1 विकेट भी चटकाया। मैच में मा. अशोक और डॉ. उपेंद्र ने अंपायर की भूमिका निभाई। इस अवसर पर सरपंच सुरेंद्र सिंह, मंदिर कमेटी के प्रधान रामौतार सिंह, शेरसिंह, नरेश गिरदावर पाली, प्रवक्ता नविन यादव आकोदा, रतन सिंह, गोवर्धन सिंह, विनोद पाली, मदन सिंह, मा. कैलाश पाली, शेर सिंह, मा. होशियार, महेंद्र सिंह, प्रदीप, अशोक, मक्खन छिछोलिया, सहित अनेक खेलप्रेमी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
खिलाड़ी ने बदली गेंद, फिर माफी मांगी
अजीत गुरुग्राम एवं जयपुर के बीच चल रहे मैच के दौरान जयपुर की टीम के खिलाड़ी आशीष सैनी ने जब बाउंड्री लगाई तो गुरुग्राम की टीम के बाहर बैठे खिलाड़ी ने गेंद को बदल दिया। इसके बाद गेंद को चेक किया तो अंपायर ने गेंद बदलने की बात कही। इसके बाद उस खिलाड़ी ने वही गेेंद वापस की। विरोध पर खिलाड़ी को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें