फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने ओवरलोड वाहनों पर कंस शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरलोड वाहनों पर कंसा शिकंजा
विज्ञापन

नारनौल। ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसते हुए यातायात पुलिस ने एक ही रात में शहरी हिस्से में प्रवेश करने वाले 32 ओवरलोड वाहनों का चालान व इंपाउंड किया। इंपाउंड किए गए वाहनों को फायरिंग रेंज स्थित यातायात पुलिस कार्यालय परिसर में खड़ा करवाया। यातायात पुलिस प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के दिशा-निर्देश पर यह कार्रवाई निरंतर जारी है। सोमवार की रात से लेकर मंगलवार सुबह तक शहरी सीमा क्षेत्र में 32 ओवरलोड वाहनों को पकड़ा है। कुछ को फायरिंग रेंज तो कुछ को नांगतिहाड़ी के पास बनाए गए बाड़े में खड़ा करवाया गया है। पकड़े गए सभी वाहन ओवरलोड थे। इसके साथ ही दस्तावेज में भी कमी पाई गई। इस काम में उनकी पूरी यातायात टीम जुटी रही। इस वाहनों के दस्तावेज की जांच कर चालान काटने की प्रक्रिया चल रही है। यातायात प्रभारी ने बताया कि किसी भी सूरत में ओवरलोड वाहनों को सड़क पर नहीं चलने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें