फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतनानी 2

विज्ञापन
विज्ञापन
पावर हाउस में कर्मचारियों ने किया सांकेतिक प्रदर्शन
विज्ञापन

फोटो संख्या: 35
अमर उजाला ब्यूरो
सतनाली मंडी। कस्बे के 132 केवीए पावर हाउस के कर्मचारियों ने मंगलवार को अपने ही अधिकारी पर कथित रूप से दुर्व्यवहार करने और अड़ियल रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए पावर हाउस परिसर में सांकेतिक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जेई जगप्रेवश, एलडीसी सुरेंद्र सिंह, यूनिट प्रधान छत्रसिंह, फोरमैन वारिस अली, लाइनमैन विपिन, श्रवण, राजकुमार, गिरधारी, देवेंद्र, सत्यवीर, रामकिशन, डाटा ऑपरेटर रविंद्र सहित डीसी रेट के कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि पावर हाउस में तैनात एक जेई कर्मचारियों के साथ कथित रूप से अड़ियल व्यवहार करता है। उन्होंने कहा कि उक्त जेई से लाइन पर मरम्मत आदि के लिए सामान की मांग करते हैं तो वह उन्हें सामान नहीं देता है और तबादले की धमकी देता है। उन्होंने कहा कि सामान नहीं मिलने पर बिजली समस्या का ठीक से समाधान नहीं होता है। इससे कर्मचारियों को परेशान उपभोक्ताओं के गुस्से का सामना करना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि छोटे-मोटे कार्यों की मंजूरी के लिए भी उक्त जेई हस्ताक्षर करने में आनाकानी करते हैं। यूनिट प्रधान छत्रसिंह ने कहा कि जेई के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए समस्या के समाधान की मांग की है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि समस्या के समाधान के बारे में कर्मचारियों ने एसडीओ से भी गुहार लगाई लेकिन उन्होंने भी समाधान नहीं किया। दूसरी ओर जेई ने आरोपों को सिरे से नकार दिया। इस विषय में जेई ने बताया कि आरोप निराधार हैं। उन्होंने बताया कि स्टोर में सामान उपलब्ध होने पर किसी भी कर्मचारी को सामान के लिए मना नहीं किया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि स्टोर में सामान की कमी होने पर उच्च अधिकारियों को अवगत करवाकर सामान मंगवाने की अनुशंसा की जाती है। इस बारे में एसडीओ विजयपाल से बात करने की कोशिश की तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें