फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ांसद ने कांश्ी में 90 लाख रुपए के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांटी में 90 लाख रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन
विज्ञापन

गांव में जनसमस्याएं सुनीं और गांव के मुख्य बाजार को पक्का करवाने का आश्वासन
फोटो नंबर चार
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। सांसद धर्मबीर ने शुक्रवार को अटेली खंड के सबसे बड़े गांव कांटी में 90 लाख रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इसके अलावा गांव में जनसमस्याएं सुनीं और बांस से कांटी को जाने वाले रास्ते को गांव के मुख्य बाजार को पक्का करवाने का आश्वासन दिया।
सांसद ने कहा कि असली भारत गांवों में बसता है। जब गांवों का विकास होगा तभी देश तरक्की करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांवों के लिए अलग से प्रोजेक्ट बना कर विकास की रफ्तार को तेज किया हुआ है। अटेली खंड का कांटी प्राचीन एवं एतिहासिक गांव है। सांसद ने कहा कि गांव का युवा व मजबूत सरपंच बनने से गांव का विकास तेजी से हो रहा है। इस मौके पर गांव के सरपंच देवी सिंह ने सांसद का पगड़ी पहना कर स्वागत कर मांग पत्र रखा। सरपंच ने कहा कि सांसद हमेशा गांव के विकास लिए तत्पर रहते है। वहीं सांसद ने खंड के गांव खेड़ी में पानी के बोर का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव शरणाईनाथ न्यास आश्रम खेड़ी में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ में समारोह में शरीक हुए। न्यास के महंत पहाड़ीनाथ ने सांसद का स्वागत किया। महासर माता स्थित भगवती भवन में जरूरतमंद लोगों को श्रीधर गुप्ता की ओर से कंबल सांसद ने वितरित किए। इस मौके पर नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह, सीताराम सरपंच, अजीत सिंह, कंवर सिंह, अमरजीत यादव, अशोक नावदी, बीरसिंह सरपंच, पिंटू, रविंद्र गोलिया, प्रदीप अड़िया, महेंद्र सिंह ब्लॉक समिति सदस्य, रोहताश सरपंच, सरदार सिंह, नरेंद्र सरपंच, गिरिराज सिंह, लक्ष्मणसिंह, पंच मोहन, हेमंत, महेश व रानू बाला आदि मौजूद रहे।

फोटो केप्शन :
कांटी गांव में विकास कार्यों का उद्घाटन करते सांसद धर्मबीर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें