फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल हुए व्यक्ति ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में घायल हुए व्यक्ति ने तोड़ा दम
विज्ञापन

नारनौल (ब्यूरो)। गांव खासपुर में गत 13 नवंबर को हुए हादसे में घायल हुए एक व्यक्ति की रविवार को मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
खासपुर निवासी उमेद सिंह (58) गत 13 नवंबर को खेत से अपने घर आ रहा था। इस दौरान एक कार चालक ने उसको पीछे से टक्कर मार दी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसे नारनौल अस्पताल लाए थे, जहां से उसे रोहतक रेफर कर दिया गया था। 22 नवंबर को तबीयत में कुछ सुधार होने पर उमेद सिंह को परिजन गांव ले आए थे, मगर रविवार को उमेद सिंह की अचानक तबियत खराब हो गई। परिजन उसे नागरिक अस्पताल लाए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें