फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज नारनौल में बनाने के लिए पूरी नप एकजुट

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल में बनाने के लिए नगर परिषद एकजुट
विज्ञापन

-पार्षद बोले नारनौल के आसपास ही बने मेडिकल कालेज
फोटो नंबर 18 से 24
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। जिले में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के लिए पूरी नगर परिषद एकजुट दिखाई दे रही है। नप परिषद चेयरमैन से लेकर उप चेयरमैन व पार्षद तक चाहते हैं कि जिले में बनने वाला मेडिकल कॉलेज नारनौल में ही बनाया जाए। इस बारे में नप चेयरमैन व अन्य पार्षदों से बात की गई तो सभी का कहना था कि मेडिकल कॉलेज के लिए नारनौल शहर या शहर के आसपास के उपयुक्त पूरे जिले में ओर कोई जगह नहीं हो सकती है।
आपको बता दें कि प्रदेश सरकार की योजना के तहत हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज बनाना प्रस्तावित है। इसके तहत सरकार व स्वास्थ्य विभाग प्रत्येक जिले में जाकर आउट पुट ले रहा है। इसके तहत जिले में दो या तीन स्थानों का दौरा भी किया गया। इसकी रिपोर्ट यहां के उच्चाधिकारियों को सौंप दी गई है, जो सरकार को भी भेजी जानी है। वहीं इस मामले को लेकर जिले के लोगों व नेताओं में भी खींचतान शुरू हो गई है।
विज्ञापन


नारनौल शहर जिला मुख्यालय है। यहां पर सभी कार्यालय हैं। पूरे जिले के लोग यहां पर आते हैं। जिला मुख्यालय होने के नाते मेडिकल कॉलेज पर नारनौल का हक सबसे अधिक बनता है। इसके लिए नप जमीन देने तक तैयार है।
-भारती सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद

नारनौल या शहर के आसपास काफी जगह है। वहां पर मेडिकल कॉलेज बनाया जा सकता है। इसके नप भी यही चाहती है कि जिले में बनने वाला मेडिकल कॉलेज नारनौल में ही बने।
-मनोज जांगड़ा, उपप्रधान, नप नारनौल

महेंद्रगढ़ में पहले ही केंद्रीय विश्वविद्यालय है। वहां पर पूरे देश क्या विदेशों से भी बच्चे पढ़ने आते हैं। ऐसे में मेडिकल कॉलेज नारनौल में ही बनना चाहिए।
-एडवोकेट केशव संघी, पार्षद

जिला में चिकित्सा सुविधाओं का टोटा है। चिकित्सा सुविधाएं न होने के कारण यहां के लोगों को यहां-वहां भटकना पड़ता है। इसलिए यहां पर मेडिकल कालेज की मांग वर्षों से हो रही है। नारनौल इसके लिए सबसे सही है।
-मीना सोनी, पार्षद

नारनौल पूरे जिले का सेंटर प्वाइंट है। सेंटर प्वाइंट होने के कारण पूरे जिले के लोगों का यहां आना-जाना लगा रहता है। इसलिए मेडिकल कॉलेज नारनौल में ही होना चाहिए।
विज्ञापन

-दिनेश कुमार, पार्षद

जिले में मेडिकल कॉलेज की सुविधा मिले तो बहुत ही अच्छा है, मगर यह शहर नारनौल के आसपास ही होनी चाहिए।
-मोहन भारद्वाज, पार्षद

जिले में नारनौल सबसे बड़ा शहर है। इसके हिसाब से नारनौल आने-जाने में जिला क्या राजस्थान के आसपास के लोगों को भी कोई दुविधा नहीं होती। इसलिए नारनौल में ही मेडिकल कालेज बनाया जाए।
-पवन कुमार सैनी, पार्षद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें