फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपा ने सड़क बीच खड़े पोलों को हटाने की सीएमडी को भेजी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क बीच खड़े खभों को हटाने के लिए नपा चेयरमैन ने सीएमडी को लिखा पत्र
विज्ञापन

मंडी अटेली। पुराने बस स्टैंड से रेलवे फाटक तक जाने वाले मार्ग पर खड़े बिजली के पोल विभाग द्वारा नहीं हटाये जाने से नपा चेयरमैन ने बिजली निगम के सीएमडी सत्रुजीत को शिकायत पत्र भेजा है।
विज्ञापन

नपा चेयरमैन ने बिजली विभाग के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर को भेजी शिकायत में बताया कि इस मार्ग को चौड़ा करने व डिवाइडर बनाने के प्रस्ताव के साथ ही बिजली विभाग को इस मार्ग से खड़े खभों को हटाने की मांग रखी गई थी। बिजली विभाग को नपा ने इसके लिए मांगी गई खर्च राशि करीब 19 लाख भी दे दी थी। इसके बाद भी खंभों को नहीं हटाये जा रहे है। नपा चेयरमैन ने सीएमडी को अवगत कराया कि से इस मार्ग पर खड़े बिजली के खंभों व बनाए गए डिवाइडर से जाम की स्थिति बन रहती है। लोगों का इस मार्ग से निकलना मुश्किल काम हो गया है। इसके साथ ही नगरपालिका को इस मार्ग को जो लाभ होना चाहिए था वह नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में एसडीओ प्रदीप सोनी ने बताया कि पोल हटाने का ठेका सुनील ठेकेदार को दिया हुआ है। ठेकेदार ने कुछ पोलों को तो सड़क किनारे कर दिया है। किसी अन्य काम के कारण काम बीच में छोड़ दिया गया था। अब जल्द ही शेष पोलों को हटवाया जाऐगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें