फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजपुर की %गौरा’ गाय ने हरियाणा ब्रीड चैंपियनशिप में पाया प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
ताजपुर की ‘गौरा’ हरियाणा ब्रीड चैंपियन
विज्ञापन

-गांव ताजपुर में पहुंचने पर ग्रामीणों ने गाय व मालिक का किया स्वागत
फोटो नंबर दस
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। राज्यस्तरीय पशु प्रदर्शन मेले में क्षेत्र के गांव ताजपुर के सरपंच इंद्रजीत की गाय ने हरियाणा शुष्क देसी नस्ल व ब्रीड चैंपियनशिप में प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने गाय व उसके मालिक को प्रशस्ति पत्र व 1 लाख रुपये की राशि से सम्मानित किया है।
रविवार को गांव के पुरस्कार व सम्मानित होने पर ग्रामीणों ने गाय व मालिक का स्वागत किया गया। बाछौद पशु अस्पताल के चिकित्सक डॉ. राजपाल यादव ने बताया कि झज्जर में 27 से 29 अक्तूूबर को आयोजित जिला पशु मेला प्रदर्शनी में ताजपुर के सरपंच की गाय ने यह स्थान हासिल किया है। देसी गायों की नस्लों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने इस गाय की सुंदरता, दूध व बनावट आदि को लेकर इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह गाय दूजवन है और हरियाणा देसी नस्ल की है। गाय के मालिक व ताजपुर के सरपंच इंद्रजीत ने बताया कि उसकी पत्नी सुमन देवी व महासिंह ने इसकी सेवा करते हैं। इस गाय का नियमित इस मौके पर अजीत अटाली, देशराज सरपंच देवास, नरेंद्र रोहतक, सुरेश नांगलिया, अशोक ताजपुर, यादराम, राधेश्याम तिगरा व सुंदर आदि रहे। गाय की सुंदरता में दूध, गाय के थू, रंग, सींग आदि को देख कर पुरस्कार में शामिल किया जाता है।
विज्ञापन

यह गाय सफेद रंग की है और उसके दो ही दांत हैं। पहले ब्यात पर गाय ने 15 किलो ग्राम दूध दिया था और तीन माह बाद ब्याएगी। गाय की लंबाई 13 फीट और ऊंचाई 5 फीट 8 इंच है। गाय का नाम गौरा है। घर में इस सभी नाम से जानते हैं।
विज्ञापन


फोटो केप्शन:
राज्यस्तरीय पशु प्रदर्शन मेले में क्षेत्र के गांव ताजपुर के सरपंच इंद्रजीत की गाय ने हरियाणा शुष्क देसी नस्ल व ब्रीड चैंपियनशिप में प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित करते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें