फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाट्य एवं लोक कला उत्सव कल से महेंद्रगढ़ में

विज्ञापन
विज्ञापन
नाट्य एवं लोक कला उत्सव कल से महेंद्रगढ़ में
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग आगामी 30 जुलाई से पांच अगस्त तक राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ के सभागार में नाट्य और लोक कला उत्सव का आयोजन करेगा। हरियाणा कला परिषद की मेजबानी में चलने वाले इस उत्सव में राज्य के अलग-अलग स्थानों से आए सुप्रसिद्ध कलाकार हर रोज शाम छह बजे से अपनी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन

डीपीआरओ की विज्ञप्ति के अनुसार उत्सव के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को मनोरंजन के साथ अपने देश और प्रदेश की लोक संस्कृति को जानने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा कला, साहित्य और सांस्कृतिक विरासत का प्रदेश है। यहां हर तीज-त्योहार और उत्सव पर देशी गीत हैं। आज की नई पीढ़ी हमारी उस विरासत को भूलती जा रही है। पश्चिमी चकाचौंध की ओर अग्रसर हो रही है। युवाओं को अपनी इस धनी सांस्कृतिक विरासत से अवगत करवाने के लिए कला परिषद द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है। विभिन्न जिलों से आए हुए कलाकार इस कार्यक्रम में हरियाणवी नाटक, नृत्य और लोक गायकी का जलवा बिखेरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें