फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरों की भलाई में अपना सुख त्याग करना ही शिव भक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद ने आपसी भाईचारा बढ़ाने की नसीहत दी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। यूथ कांग्रेस के हलका प्रधान बबलू यादव की अगुवाई में शुक्रवार को दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। इस मौके पर रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने आपसी भाईचारा बढ़ाने की नसीहत दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत देवताओं की जन्मस्थली है। सावन के महीने में महाशिव रात्रि को मंदिरों में गंगा का जलाभिषेक करने की परंपरा बनी हुई है। जिससे मानसिक विचारों का शुद्धिकरण होता है। सांसद ने कहा कि देवताओं की सुरक्षा के लिए भगवान शिव को विषपान करना पड़ा था। इसके अलावा असंख्य दानवों का वध कर उन्होंने साधु-संतों की रक्षा की। उनकी जीवनी से समाज को परोपकार व त्याग की प्रेरणा मिलती रहेगी। कांग्रेसी नेता प्रवीण चौधरी ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों से समाज की एकता व अखंडता को बढ़ावा मिलेगा। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने मंदिर में जलाभिषेक करके विश्व शांति की मन्नत मांगी। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रवीण चौधरी, जयबीर लंबोरा, संदीप यादव, जसवंत बूढवाल व संदीप ढाणी बानिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें