फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21rtknnl05170111734.sty

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ से 19 आयुवर्ग के खिलाड़ियों का ट्रायल 24 से 29 जुलाई तक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर जिले में खेल नर्सरी योजना के तहत आठ से 19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों का ट्रायल 24 से 29 जुलाई तक लेगा। जिला खेल अधिकारी जयसिंह पिलानियां ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं में अपना पंजीकरण करवाने वाले खिलाड़ी ट्रायल के लिए 24 से 29 जुलाई तक स्कूलों में तिथि के अनुसार पहुंचें।
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जिले में कार्यरत सभी प्रशिक्षकों को स्पीड नर्सरी योजना से संबंधित बुकलेट की प्रतियां भेज दी हैं। खिलाड़ी अपना जन्म प्रमाण पत्र अस्पताल, नगरपालिका एवं स्कूल रिकॉर्ड अनुसार जन्म तिथि का प्रमाण पत्र, स्कूल के मुखिया से सत्यापित फोटो कॉपी और पासपोर्ट साइज दो फोटो साथ लेकर आएं। पंजीकृत खिलाड़ी अपनी स्पोर्ट किट में आए। ऐसा करने वालों का पंजीकरण रद्द माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 24 से 29 जुलाई तक खिलाड़ियों के बैटरी टेस्ट खेल विभाग की गठित कमेटी लेगी। इस टेस्ट में 30 मीटर फ्लीइंग, स्टैडिंग वर्टिकल जंप, स्टॉप ब्रोड जंप, 60 मीटर शूट, शटल रन, फॉरवर्ड बेंड एंड रीच, मेडिसिन बॉल, 800 मीटर दौड़ शामिल है। उन्होंने बताया कि 24 जुलाई को लड़के और लड़कियों के आर्चरी का ट्रायल सरस्वती नसीबपुर में होगा। लड़कियों की वालीबॉल और हैंडबाल का ट्रायल 24 तारीख को सरस्वती बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल नसीबपुर में होगा। लड़के और लड़कियों का हॉकी का ट्रायल 25 जुलाई को हरियाणा इंटरनेशनल स्पोर्ट स्कूल सलूनी खंड नारनौल में होगा। लड़कियों का कुश्ती का ट्रायल 25 जुलाई को हरियाणा इंटरनेशनल स्पोर्ट स्कूल सलूनी खंड नारनौल में होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें