फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल एसडीएम समेत 61 नए कोरोना संक्रमित मिले, संख्या पहुंची 1902

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। अब प्रशासनिक अधिकारी भी संक्रमण का शिकार होने लगे हैं। वीरवार को नारनौल के एसडीएम समेत जिले में 61 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 1902 हो गई है। वहीं वीरवार को 57 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में कुल 1506 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं और 395 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि 33 कोरोना मरीज आरटी पीसीआर से आए हैं। वहीं 28 मरीज एंटीजन के टेस्ट में मिले हैं। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की टीम ने उनके संपर्क में आने वालों का ब्योरा लिया है। संबंधित एरि या को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। वीरवार को पांच मोबाइल टीमों ने 323 लोगों की स्क्रीनिंग की है। जिले में तीन सितंबर तक 94426 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 56245 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। 1152 कोरोना सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। वहीं वीरवार को एंटीजन टेस्ट में नारनौल के एडीएम संक्रमित मिले है।उन्हें होम आइसोलेट किया गया है। एसडीएम ने नांगल चौधरी और निजामपुर का हाल में दौरा किया था। ऐसे में उनके संपर्क में आने वालों की भी जांच की जाएगी। हालांकि उनके परिवार के लोगों की टेस्ट निगेटिव आई है। मोहल्ला पीरआगा में तीन संक्रमित मिली। मोहल्ला कैलाश में एक संक्रमित मिली। कड़ियां वाला मंदिर में दो मरीज मिले हैं। दोनों पहले के संक्रमित है। मोहल्ला मिश्रवाड़ा में सात लोग कोरोना मरीज मिले हैं। पहले आए संक्रमित से मरीज हुए हैं। मोहल्ला कायस्तवाड़ा में पहले आए मरीज के परिवार के तीन लोग कोरोना मरीज मिले हैं। हुडा सेक्टर में पहले मिले मरीज के संपर्क में एक महिला और एक बच्चा कोराना मरीज मिला है। कर्मचारी कॉलोनी में चार संक्रमित मिले हैं। इसमें तीन पहले के संक्रमित के संपर्क में आने से मरीज हुए। पुलिस लाइन नारनौल में एक महिला एएसआई मरीज मिली है। नई कचहरी में तीन नए केस आए हैं। इसमें महिला व बच्चा समेत तीन हैं।
सीआरपीएफ कर्मी समेत तीन कोराना का केस मिले-
मंडी अटेली। अटेली सीएचसी के अंतर्गत चंदपुरा, बिहाली गांव और अटेली में एक-एक कोरोना का केस मिला है। कस्बे में कोरोना का केस मिलने पर एमपीएचडब्ल्यू रमेश सोनी ने थर्मल स्क्रीनिंग की। अटेली अस्पताल के सामने 33 वर्षीय संक्रमित मिलने के बाद स्वास्य विभाग ने उसे होम आइसोलेशन किया। बिहाली गांव में 23 वर्षीय सीआरपीएफ के जवान संक्रमित मिला है। पड़ोस में एक संक्रमित मिलने के बाद उनका सैंपल लिया गया था। वहीं चंदपुरा गांव में 30 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। डॉ. विजय ने बताया कि अटेली क्षेत्र में केस बढने के कारण लोगों को कोरोना से बचाव करने की खास जरूरत है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का मरीज दोबारा मिला संक्रमित
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी सीएचसी एरिया में तीन कोरोना पॉजिटिव केस कंफर्म हुए हैं। जिसमें से एक महिला व एक पुरूष ढ़ाणी बाठोठा से हैं। वहीं तीसरी पॉजिटिव महिला गांव दताल से हैं। जिनमें से दोनों महिलाओं को कोविड-19 केयर पटीकरा रेफर कर दिया हैं। ढाणी बाठोठा में मिले दोनों पॉजिटिव कंटेनमेंट जोन से हैं। जिसमें पॉजिटिव आया युवक पहले भी पॉजिटिव आ चुका था, दोबारा सैंपल लिया गया तो फिर से पॉजिटिव मिला है। जिसे होम आईसोलेट किया गया हैं। गांव दताल में पॉजिटिव मिली महिला भी कंटेनमेंट जोन से है। मोबाइल टीम ने नायन, मोरूड़, थनवास व ढाणी बाठोठा से 42 सैंपल कलेक्ट किए हैं। ढाणी बाठोठा गांव की स्कूल में संचालित एक आंगनबाड़ी सेंटर की हैल्पर कोरोना पॉजिटिव मिली है। जिससे शिक्षकों को संक्रमण का खतरा बढ़ गया, बावजूद कुछ टीचर सैंपल देने को तैयार नहीं। ऐसे में संक्रमण की चेन बढ़ने के आसार बन गए।
कोरोना संक्रमित की सूची
वार्ड नंबर 9 कनीना -4, गुढ़ा- 8, अटेली मंडी-1,बिहाली-1,तलवाना-1,चंदपुरा-1, मोहल्ला सैनीपुरा महेंद्रगढ़- 3, दताल- 1, मोहल्ला पीरआगा नारनौल-3, मोहल्ला कैलाश नगर नारनौल-1,कड़ियां वाला मंदिर नारनौल-2,मोहल्ला खरखड़ी नारनौल -1, रेलवे रोड नारनौल -1, दौंगड़ा चौक महेंद्रगढ़ -1, प्राणपुरा-1, माजरा -1, मोहल्ला मिश्रवाड़ा नारनौल -7, मोहल्ला कायस्तवाड़ा नारनौल-1,हुडा सेक्टर नारनौल -2, पाथेड़ा-1,शिवाजी नगर-1, कुंजपुरा -2, ऑफिसर कॉलोनी नारनौल-1, मोहल्ला फ्रांसखाना नारनौल-3,कर्मचारी कॉलोनी नारनौल-4,भूषण खुर्द-1,भूषण अटेली-3,देवास-2, पुलिस लाइन नारनौल-1,मालड़ा सराय-1
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें