नारनौल। लघु सचिवालय में वीरवार को आयोजित समाधान शिविर 61 नागरिकों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखी। इस मौके पर नगराधीश डॉ. मंगल सेन ने शिकायतें सुनीं। शिविर में मुख्य रूप से परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, बिजली-पानी, पुलिस संबंधी शिकायतें प्राप्त हुईं। उन्होंने बताया कि हर सोमवार और वीरवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जिला स्तर पर लघु सचिवालय व उपमंडल स्तर पर भी समाधान शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं। संवाद