फोटो नंबर-07गोशाला में नवनिर्मित कमरे का लोकार्पण करते परिवार के सदस्य। स्रोत: संस्था
नारनौल। श्री अनाथ गोशाला में वीरवार को दानदाताओं के सहयोग से निर्मित नए कमरे का लोकार्पण किया। मुख्य यजमान माया देवी एवं उनके पति सुरेश चंद कंछल ने परिवार सहित विधिवत पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर नव निर्मित कक्ष को गोशाला कार्य के लिए समर्पित किया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आचार्य पुरुषोत्तम कौशिक द्वारा गणेश पूजन, देवी-देवताओं एवं गोमाता की पूजा और आरती से हुई। संवाद