फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 600 वाहनों की जांच, 63 के चालान और 8 वाहन जब्त

Sat, 28 Mar 2026 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिलेभर में पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इसके तहत जिले के विभिन्न चिन्हित स्थानों पर विशेष नाकाबंदी की गई जो लगातार 3 घंटे तक चला। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना व चौकी क्षेत्रों में पुलिस ने करीब 600 वाहनों की जांच की।
विज्ञापन

यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए 63 वाहनों के चालान किए, जबकि मोटर वाहन अधिनियम के तहत गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर 8 वाहनों को पुलिस द्वारा जब्त किया गया।
इसके अतिरिक्त, पुलिस ने वाहनों के शीशों पर अवैध रूप से काली फिल्म का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ भी विशेष सतर्कता बरती, जिसके तहत 5 ऐसे वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें