महेंद्रगढ़। लोक कला, लोक नृत्य तथा लोक संगीत को बढ़ावा देने के लिए आगामी 20 एवं 21 नवंबर को आईटीआई में जिला युवा महोत्सव-2023 का आयोजन किया जाएगा। युवाओं को ऑफ लाइन के लिए शनिवार को अंतिम दिन रहा। अंंतिम दिन महेंद्रगढ़ व सतनाली में 60 आवेदन जमा हो चुके है।
प्राचार्य विनोद खनगवाल ने बताया कि राज्य सरकार लगातार हरियाणा की लोक कला, लोक नृत्य, लोक संगीत व लोक संस्कृति को बढ़ावा दे रही है। इस कार्यक्रम में विजेताओं को राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने का मौका मिलेगा। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम नारनौल के लघु सचिवालय के नजदीक स्थित सभागार में 20 एवं 21 नवंबर को होगा। जीआई विकास व जीआई विनोद ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी की आयु 15 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए व प्रतिभागी के पास परिवार पहचान पत्र होना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को 750 रुपये से 15 हजार रुपये तक के 48 पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला युवा महोत्सव में समूह लोक नृत्य, समूह लोकगीत, एकल लोक नृत्य, एकल लोकगीत, कहानी लेखन, पोस्टर मेकिंग, भाषण फोटोग्राफी व तत्कालीन व्याख्यान प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। यह सभी प्रतियोगिताएं राष्ट्रीय युवा महोत्सव स्तर तक की होगी। यह प्रतियोगिताएं राज्य युवा महोत्सव स्तर तक रहेगी। इसके अलावा राज्य में लुप्त हो रही विभिन्न लोक कला, लोक नृत्य तथा लोक संगीत आदि की प्रतियोगिताएं भी होंगी। ये प्रतियोगिताएं भी राज्य युवा महोत्सव स्तर तक रहेगी।