फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जेजेपी की बैठक में 60 पदाधिकारी नियुक्त

Sun, 14 Sep 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-11पत्रकारों से बातचीज करते जजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार यादव। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। जननायक जनता पार्टी की बैठक जिला प्रधान राजकुमार खातोद की अध्यक्षता में सिंघाना मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय में हुई।
विज्ञापन

बैठक में राव ओम प्रकाश इंजीनियर विशेष रूप से उपस्थित थे। हाल ही में नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कैलाश पालड़ी, प्रदेश सचिव रामकुमार मकसुसपुर, प्रदेश संयुक्त सचिव सिकंदर गहली, विशेष आमंत्रित सदस्य हरचंद तोबड़ा, सुरेश शास्त्री प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हजारी लमोरा, रामकुमार रावत का फूल माला और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

जिला प्रधान राजकुमार खातोद ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा और अन्य वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श के बाद जिला कार्यकारिणी में 60 नए पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें