फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राजस्थान से अवैध बजरी रोड़ी ला रहे 6 वाहन पकड़े

विज्ञापन
फोटो नंबर-08अवैध बजरी लेकर जाते पकड़े गए वाहन के साथ पुलिस व टीम। स्रोत-प्रशासन
विज्ञापन
नारनौल। जिला महेंद्रगढ़ में 24 से 27 फरवरी तक संयुक्त टीम ने 750 वाहनों की चेकिंग की है। साथ ही जुर्माना भी लगाया जा रहा है। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने कहा कि जिला प्रशासन अवैध खनन व खनिज का अवैध परिवहन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। पुलिस के सहयोग से जिला प्रशासन की संयुक्त टीम लगातार खनन क्षेत्रों सहित विभिन्न जगहों पर कड़ी निगरानी कर रही है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर खनन से जुड़े सभी कार्यों में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जा रही है। फिलहाल जिले में कहीं भी अवैध खनन नहीं हो रहा है। राजस्थान से बिना बिल के आ रहे वाहनों पर लगातार जुर्माना लगाया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि पिछले तीन दिनों में जिला महेंद्रगढ़ के विभिन्न स्थानों पर छह वाहन राजस्थान से अवैध तरीके से बजरी व रोड़ी ले जाते पकड़े गए हैं। इन वाहनों से 15 लाख रुपये जुर्माना के तौर पर वसूलने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें