मंडी अटेली। चैत्र नवरात्र पर महासर माता भक्त मंडल कोलकाता की ओर से शनिवार को अष्टमी निशान पदयात्रा अटेली के राधाकृष्ण मंदिर से महासर माता मंदिर तक निकाली गई। पद यात्रा में सैंकड़ों की संख्या में महासर माता के भक्त झूमते गाते ध्वज लेकर माता के दरबार में पहुंचे और मनोकामना मांगी। यात्रा प्रमुख रूप से अनूप कानोडिया, आशीष बंसल, मनोज भालोठिया, श्रवण, उमेश कानोडिया, रामकिशन गोयल, गोपाल, गोयल, सर्वेश सिंघल, नरेश अग्रवाल, सुशील कानोडिया, विपिन गोयल, राजीव भालोठिया, यतेंद्र राव, रिंकी सिंघल मौजूद रहे। श्री संतोष चेरिटेबल ट्रस्ट से श्रीधर गुप्ता भी विशेष रूप से मौजूद रहे। महासर माता भक्त मंडल के सदस्यों के अलावा अटेली मंडी के लोग यात्रा में शामिल होते हैं। यात्रा के समापन पर प्रसाद वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि आज 14 अप्रैल को रात्रि को माता के स्थान पर जागरण होगा।