फोटो संख्या:61- गांव झगडौली में मरीजों की टीबी की जांच करते स्वास्थ्य कर्मचारी--स्रोत- विभाग
महेंद्रगढ़। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत ग्राम झगड़ौली के आंगनबाड़ी केंद्र में टीबी स्क्रीनिंग कैंप लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग नारनौल की मोबाइल टीम ने 59 ग्रामीणों की जांच की। इनमें 12 लोगों के एक्स-रे किए गए, जबकि लक्षण मिलने पर चार लोगों के बलगम के नमूने लेकर सीएचसी सेहलंग भेजे गए। टीम में फार्मासिस्ट नीरज, रेडियोग्राफर सोहेल खान, नर्सिंग ऑफिसर फूलचंद, लैब तकनीशियन मनोज कुमार और चालक भीम सिंह शामिल रहे। संवाद