फोटो नंबर-19कथा के दौरान अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट करते आचार्य। स्रोत: आयोजक
नारनौल। मोहल्ला चौधरियान स्थित पंचायत शिव मंदिर में चल रहे नानी बाई रो मायरो उत्सव के तीसरे दिन शनिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कथा व्यास आचार्य प्रवेश रसिक ने नानी बाई की कथा सुनाते हुए भक्ति, विश्वास और समर्पण का संदेश दिया। मार्मिक प्रसंगों पर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। भजनों और जयकारों से पंडाल गूंज उठा तथा श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। आचार्य प्रवेश रसिक ने कहा सच्चे मन से की गई भगवान की भक्ति कभी व्यर्थ नहीं जाती। कार्यक्रम में नारनौल सहित आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचे। संवाद