फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शिविर में 59 ग्रामीणों ने कराई टीबी स्क्रीनिंग

विज्ञापन
फोटो संख्या:61- गांव झगडौली में  मरीजों की टीबी की जांच करते​ स्वास्थ्य कर्मचारी--स्रोत- विभाग
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत ग्राम झगड़ौली के आंगनबाड़ी केंद्र में टीबी स्क्रीनिंग कैंप लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग नारनौल की मोबाइल टीम ने 59 ग्रामीणों की जांच की। इनमें 12 लोगों के एक्स-रे किए गए, जबकि लक्षण मिलने पर चार लोगों के बलगम के नमूने लेकर सीएचसी सेहलंग भेजे गए। टीम में फार्मासिस्ट नीरज, रेडियोग्राफर सोहेल खान, नर्सिंग ऑफिसर फूलचंद, लैब तकनीशियन मनोज कुमार और चालक भीम सिंह शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें