फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: व्यावहारिक प्रशिक्षण में 58 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

Thu, 06 Mar 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या: 62 प्र​शिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागिता करने वाले विद्यार्थी हकेंवि की टीम व ​शिक्
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) के जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण का आयोजन किया। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि शिक्षा को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण से जोड़कर ही नवाचार का मार्ग प्रशस्त होगा।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में राजकीय महाविद्यालय के 58 विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में छात्राओं ने विभिन्न पौधों की प्रजातियों से डीएनए निष्कर्षण की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महेंद्रगढ़ के डाॅ. अशोक कुमार, डाॅ. संदीप कुमारी, जितेंद्र कुमार, हीरा सिंह, मंजु, अंजु, प्रद्युमन सिंह, दीपक कुमार व विजय यादव ने प्रशिक्षण को सुचारू रूप से संचालित करने में सक्रिय भागीदारी की। कालेज के शिक्षकों ने विश्वविद्यालय की इस पहल की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें