फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में खुला था होटल, जांच में गड़बड़ी मिलने पर हुआ सील

विज्ञापन
शहर की फाइल फोटो - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
नारनौल। लॉकडाउन के दौरान होटल अनंता में प्रेमी जोड़ा मिला था। जांच में होटल के निर्माण में गड़बड़ी मिली। इसके बाद नप के कार्यकारी अधिकारी ने होटल सील कर दिया। जानकारी के अनुसार नगर परिषद ने होटल मालिक को दिए नोटिस दिया था। इसमें कहा गया है की कोविड-19 के कारण देश मे एपिडेमिक डिजिज एक्ट 1987 लागू है। ऐसे में होटल व सभी व्यवसायिक स्थल बंद हैं। जबकि, होटल अनंता खुला मिला था और तीन लोग भी गिरफ्तार हुए थे। नोटिस में खुलासा हुआ हैं कि उक्त भवन का घरेलू नक्शा 2014 में नप से पास कराया गया था। जबकि, इसमें व्यवसायिक होटल चलाया जा रहा था। अग्निशमन के लिए न तो विभाग से कोई अनापत्ति प्रमाण पत्र लिया गया और न ही अग्निशमन यंत्र लगाए गए हैं जो हरियाणा फायर सर्विस एक्ट 2009 का खुला उल्लंघन है।  अधिकारी अभय सिंह यादव ने बताया कि होटल लॉकडाउन के दौरान नियमों को ताक पर रखकर चलाया जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें