फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंपर गाड़ी से 55 पेटी अवैध शराब बरामद की

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर थाना पुलिस की टीम ने बुधवार की शाम कैंपर गाड़ी में ले जा रहे शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से देसी शराब की करीब 255 बोतल, अंग्रेजी शराब की 240 बोतल व करीब 156 बीयर की बोतल बरामद की है। आरोपी की पहचान नरेंद्र निवासी मंढाना के रूप में हुई है। आरोपी को वीरवार को न्यायालय में पेश किया गया, न्यायालय ने आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सदर थाना पुलिस की टीम ने बुधवार देर शाम शराब की 55 पेटी बोतलों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सदर थाना पुलिस की टीम मंढाना बस अड्डा पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। कुछ समय बाद राजस्थान की तरफ से एक कैंपर गाड़ी आ रही थी, जिसे चेक किया गया। चेकिंग के दौरान कैंपर गाड़ी से शराब की 55 पेटियां बरामद हुई। पुलिस द्वारा कैंपर गाड़ी चालक से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम नरेंद्र निवासी मंढाना बताया। नरेंद्र से गाड़ी में भरी शराब के लाइसेंस दिखाने के लिए कहा तो नहीं दिखा सका। पुलिस ने गाड़ी को शराब के साथ जब्त कर लिया। गाड़ी से 55 पेटी बरामद थी। नरेंद्र के खिलाफ थाना सदर नारनौल में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें