फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: इतिहास की पाठशाला में पहुंचे 54 विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। श्रीराम सेवा ट्रस्ट गुजरवास की ओर से प्रतिभा खोज परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक एवं स्वच्छता संदेश यात्रा आयोजित की गई। सरपंच वर्षा रानी ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य किताबी ज्ञान के साथ अपनी मिट्टी और संस्कृति से जुड़ना भी है। ट्रस्ट प्रधान ओपी चौहान ने बताया कि यात्रा में 54 विद्यार्थी शामिल हैं। विद्यार्थी पुलिस फायर रेंज रघुनाथपुरा, हनुमान मंदिर खालड़ा, च्यवन ऋषि आश्रम ढोसी, बाबा रामेश्वरदास धाम, जलमहल, चोर गुंबद और बीरबल के छत्ते का भ्रमण करेंगे। टॉपर्स को दूसरे चरण में सात दिवसीय अमरकंटक, झांसी, ताजमहल और मथुरा-वृंदावन यात्रा करवाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें