फोटो नंबर- 13सिहमा स्थित विद्यालय में विद्यार्थियों के साथ स्टाफ सदस्य। स्रोत-संस्थान
सिहमा। सिहमा स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 12वीं के छात्रों का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। विद्यालय में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले सभी 54 बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। करीब 20 बच्चों ने मेरिट में स्थान बनाया। प्राचार्य कृष्ण कुमार ने परिणाम को विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था, छात्रों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया।