फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में सोमवार को 52 नए कोरोना वायरस संक्रमित मिले, पॉजिटिव की कुल संख्या 3368

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमित मामले की चेन कम होने की बजाय बढ़ती जा रही है। हर रोज 50 से ज्यादा संक्रमित मामले सामने आ रहे है। सोमवार को जिले में 52 नए संक्रमित केस आए हैं। इसमें से सेक्टर में सबसे ज्यादा 9 मामले आये है।अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 3368 हो गई है। सोमवार को 51 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 2824 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक जिला में 7 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 537 केस अभी भी एक्टिव हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में 28 सितंबर तक 102158 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 62284 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 57572 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 761 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। अकेले नारनौल शहर में 24 मामले आये है। जिसमें एसडीएम कार्यालय का कर्मचारी भी पॉजिटिव आया है। हुडा सेक्टर में पहले से संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए है।
कोरोना संक्रमित की सूची
मोहल्ला तिवारीयान महेंद्रगढ़ -1, मोहल्ला बीडाठ महेंद्रगढ़ -1, मोहल्ला सुभाष नगर नारनौल -1, हुडा सेक्टर -9, कुतबापुर -2, मोहल्ला केशव नगर नारनौल -3, गादड़वास -1, रामबास -3, मेघनवास-1, उन्हाणी -1, चितलांग -2, नई सराय नारनौल -2, मुकुंदपुरा -1, मालवीय नगर नारनौल -1, दया नगर नारनौल -1,जोरासी -1, मोहल्ला खरखड़ी नारनौल -1, रसूलपुर -1, गाहड़ा -1, नंगली -1, नारनौल सिंघाना रोड-1, नारनौल एसडीएम ऑफिस -1, खोड -1, मोहल्ला जल महल नारनौल- 1, नारनौल न्यू कोर्ट -1, खामपुरा -1, न्यू आदर्श कॉलोनी -1, देवास -1, इंदिरा कॉलोनी- 4, मोहल्ला खटीकान महेंद्रगढ़ -2, कर्मचारी कॉलोनी -1, बुचोली रोड महेंद्रगढ़-1, सिहमा-1
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें