फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामंत्री ने खुद दिए 21 लाख ,समर्थकों के नाम लेकर 30 लाख का एलान कर दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि शिक्षा, संस्कार, संस्कृति हिंदुस्तान का पेटेंट है। हमारे देश में आदर-सम्मान एवं भावनाओं की कदर होती है। यहां बुजुर्गों-बड़ों की परिवार के सदस्यों की सेवा करने का भाव है।उन्होंने कहा कि हमने पवित्र धाम बाबा जयरामदास के गांव पाली को चांदनी चौक बना दिया है। शिक्षामंत्री ने खुद के 21 लाख रुपये देने का एलान किया। अपने समर्थकों के नाम लेकर करीब 26 लाख रुपये देने की घोषणा कर दी।
शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने मंगलवार को पवित्र धाम बाबा जयराम दास मंदिर परिसर पाली प्रांगण के पीछे बाबा जयरामदास ज्ञानभूमि राजीव दीक्षित गुरुकुल का उद्घाटन किया। मंत्री ने जयरामदास मंदिर से गुरुकुल तक सड़क बनाने का एलान किया। गुरुकुुल के लिए 11 लाख रुपये शिक्षा विभाग से और 10 लाख रुपये जिला परिषद से देने की घोषणा की। इस गुरुकुल के विकास के लिए हरसंभव मदद दी जाएगी।
विज्ञापन

शिक्षामंत्री ने मंच से एलान करते हुए कहा बृजमोहन कानोडिया 5 लाख, नरेश गिरदावर 2 लाख, प्रदीप मालड़ा 5 लाख, जिला प्रमुख पप्प्ल यादव रोडी-डस्ट देंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा राकेश बुचौली 5 लाख ,संतोष पीटीआई 51 हजार, दाताराम एक लाख, रविदत 51 हजार, विरेंद्र एक लाख, विक्की प्रकाश एक लाख, अमित भारद्वाज एक लाख, देशराज फौजी एक लाख, राकेश फौजी, नरेश माधोगढ, एक लाख रुपये देंगे। इस अवसर पर नायब तहसीलदार रमेशचंद्र, जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश लावनिया, राजेन्द्रदास महाराज जाटोली आश्रम, कृष्णस्वरूप महाराज माजरी आश्रम, कमलकांत शर्मा, सूबेदार रामोतार सिंह, मुन्ना सेठ, बृजमोहन, करतार फौजी, संजय फौजी, सुरेंद्र सिंह हिसार, हर्षद भाई गुजरात, बृजपाल सिंह तंवर पाली सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन


शिक्षामंत्री को महम चौबीसी के लोगों ने भेंट किया फरसा
इस मौके पर महम चौबीसी से आए लोगों ने शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा को भगवान परशुराम का शस्त्र फरसा भेंट कर सम्मानित किया। महम चौबीसी से आए कर्ण सिंह सरपंच, मुकेश सरपंच, घनश्याम प्रधान, सुलतान सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें