फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली निगम के कर्मचारी रोडवेज की हड़ताल में हुए शामिल,जिले में तीन से लेकर 12 घंटे तक बिजली रही गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल/महेंद्रगढ़। रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल में सोमवार को बिजली निगम के कर्मचारी भी शामिल हो गए। इससे जिला वासियों को तीन से 12 घंटे तक बिजली कटों की समस्या से जूझना पड़ा। समर्थन देते हुए बिजली, जनस्वास्थ्य व पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मचारी सिंघाणा रोड स्थित बिजली निगम सर्कल कार्यालय में धरने पर बैठ गए। यूनियन नेताओं ने रोष जताते हुए कहा कि सरकार ने कर्मचारियों के प्रति उदासीन रवैया अपनाया हुआ है।
बिजली कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण पूरे जिले में दिन भर बिजली बाधित रही। बिजली फाल्ट को ठीक कराने में निगम को परेशानी हुई। नारनौल शहर में सुबह छह बजे किला रोड फीडर की बिजली गुल हो गई। फीडर पर कर्मचारी न होने से बिजली सेवा करीब दो बजे के बाद बहाल हो सकी। रेवाड़ी रोड फीडर से सुबह 10 बजे बिजली गुल हो गई, जिसे दोपहर तीन बजे के बाद ठीक किया गया। सिंघाना रोड पर सुबह करीब 11 बजे बिजली गुल हुुई लेकिन दोपहर 12 बजे तक बहाल कर दी गई। इसके अलावा नई मंडी में मामूली फाल्ट रहा।
विज्ञापन

निगम को दोपहर तीन बजे तक बिजली संबंधी करीब 70 शिकायतें मिली। निगम ने ठेके के कर्मचारियों की मदद से शहर में बिजली व्यवस्था को पूरे दिन सुधारने का प्रयास किया लेकिन ठेके के कर्मचारियों को फीडर और लाइन की जानकारी न होने के कारण जिलेभर में फाल्टों को ठीक करने में तीन से 12 घंटे लग गए।

हड़ताल पर जाने से पहले ही काटी बिजली
बताया जा रहा है कि बिजली कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने से पूर्व सुबह आठ बजे ही शहर के विभिन्न हिस्सों की बिजली जानबूझकर बाधित कर दी। डीसी ने मामला संज्ञान में आने पर निगम एसई को तुरंत प्रभाव से बिजली सुचारु करने के आदेश दिए। इसके बाद कई हिस्सों की बिजली सुचारु कर दी गई। बीच-बीच में दिनभर बिजली के कट लगते रहे। नांगल चौधरी व अटेली कस्बों की बिजली सुबह से गुल रही। जोकि शाम तक भी चालू नहीं हो पाई।
हड़ताल को समर्थन देने पहुंचे विभिन्न राजनीति दलों के नेता
नारनौल में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल को विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने समर्थन दिया। इनेलो पार्टी से राव होशियार सिंह, बजरंग लाल अग्रवाल पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह व पूर्व संसदीय सचिव राव दान सिंह ने कर्मचारियों की मांगों को सही ठहराते हुए समर्थन दिया। नेताओं ने कहा कि सरकार आम आदमी की सवारी रोडवेज को ही बंद करने पर तुली हुई है।

महेंद्रगढ़ में पांच घंटे गुल रही बिजली
महेंद्रगढ़ शहर में दोपहर के समय ही बिजली गुल हो गई। कनीना में चार घंटे बिजली गुल रही। अदालत परिसर की भी बिजली गुल हो गई। सेशन जज के ऑफिस से बिजली निगम के एक्सईन को फोन किया गया तो बिजली बहाल हुई। रोडवेज कर्मियों के समर्थन में बिजली निगम कर्मियों की हड़ताल के बाद महेंद्रगढ़, सतनाली, कनीना में चार फीडर ब्रेक डाउन हो गए। जिस कारण करीब 15 से 20 हजार उपभोक्ताओं को दिक्कतें हुई। महेंद्रगढ़ में कुल 88 पक्के तथा 70 कच्चे कर्मचारी हैं। जिसमें करीब 25 प्रतिशत कर्मी हड़ताल पर रहे। बिजली निगम के अधिकारियों को सुबह के समय फाल्ट खोजने में दिक्कतें आई। महेंद्रगढ़ सब अर्बन, कनीना में 221 कर्मी हैं। इनमें से 112 कर्मी हड़ताल पर रहे। आउटसोर्सिंग के 327 में से 140 कर्मी हड़ताल पर रहे। कुल 548 में से 252 कर्मी हड़ताल पर रहे। एचएसईबी वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों ने महेंद्रगढ़ के कार्यकारी अभियंता के कार्यालय के प्रांगण में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान शिव कुमार यादव ने की। इस मौके पर यूनिट प्रधान सत्यवान, ओमप्रकाश यादव, अमित यादव, महेंद्रगढ़ सिटी के प्रधान सतीश लांबा, सब अर्बन प्रधान महेंद्रगढ़ हनुमान, रामकुमार मलिक, दीपक, धर्मवीर, राजबीर सहित अन्य मौजूद थे।
--------
कनीना में रविवार रात 10 बजे ही गुल हुई बिजली
कनीना। कस्बे में रविवार रात 10 बजे ही बिजली गुल हो गई। शरारती कर्मियों ने बिजली के तारों पर लोहे की तार डालकर तारों को मिला दिया। जिस कारण बिजली बाधित हो गई। सोमवार दोपहर करीब दो बजे बिजली को शुरू किया जा सका। सोमवार को रोडवेज कर्मियों को समर्थन देते हुए कस्बे के 132 केवीए पावर हाउस परिसर में हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रीसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन के कर्मचारी सतनाली इकाई के प्रधान छत्र सिंह के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए। प्रधान छतर सिंह, श्रवण कुमार, सतबीर सिंह, रामकिशन, विपिन त्रिभुवन सिंह मौजूद थे।
-----------
वर्जन
कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर व आस-पास के क्षेत्रों की बिजली बाधित हो गई है। इसके लिए बिजली निगम के एसई को निर्देश दिए गए है। बिजली आपूर्ति को जल्द से जल्द बहाल करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

- डॉ. गरिमा मित्तल, उपायुक्त नारनौल।
--------
जिले में बिजली आपूर्ति को बहाल करने के लिए काम चल रहा है। इसके लिए 45 ठेके के कर्मचारियों को भी लगाया गया है। अधिकांश गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है, कुछेक में गांवों में काम चल रहा है।
- नवीन वर्मा, एसई, डीएचबीवीएन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें