फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुलाराम चौक पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
दो चालकों की कहासुनी, हाईवे पर लगा जाम
विज्ञापन

फोटो संख्या : 49
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। रोडवेज बस और आयशर गाड़ी चालक की शनिवार को हुई कहासुनी में नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। लगभग 20 मिनट तक जाम लगे रहने पर मौके पर पहुंची पुलिस कर्मचारियों ने जाम खुलवाया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी राकेश सिंघानिया और अन्य ने बताया कि राव तुलाराम चौक पर आयशर गाड़ी और रोडवेज बस की आगे निकालने के चक्कर में हल्की साइड लग गई। इससे रोडवेज बस का साइड का शीशा टूट गया। बस परिचालक ने आयशर गाड़ी की चाबी निकालकर अपने चालक को दे दी। बस चालक गाड़ी की चाबी लेकर बस स्टैंड चला गया। तब तक आयशर गाड़ी नेशनल हाइवे पर खड़ी रही। गाड़ी बीच में खड़ी होने से सड़क के दोनों ओर एक किलोमीटर का जाम लग गया जबकि तुलाराम चौक बाधित हो गया। इससे वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। इसके बाद सूचना पाकर मौके पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया और बस स्टैंड से चाबी लाकर आयशर गाड़ी चालक ने अपनी गाड़ी को हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें