फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू पीड़ितों का इलाज करने गोठड़ी पहुंची चिकित्सीय टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू पीड़ितों के इलाज को गोठड़ी पहुंची टीम
विज्ञापन

-50 लोगों के लिए ब्लड सैंपल, घर-घर जाकर स्वच्छता व पेयजल टंकियों का किया निरीक्षण, 40 टंकियों में मिला लारवा
फोटो नंबर 15 से 17
अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। पिछले करीब एक सप्ताह से गोठड़ी में डेंगू, चिकनगुनिया व वायरल बुखार फैला हुआ है। पंचायत की शिकायत के बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने फॉगिंग नहीं करवाई। इस कारण 125 से अधिक ग्रामीणों को डेंगू हो चुका है। मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद मंगलवार सुबह चिकित्सीय टीम गोठड़ी पहुंची। वहां 50 मरीजों का ब्लड सैंपल लेने के बाद स्वच्छता का निरीक्षण किया।
ग्रामीणों ने बताया कि गोठड़ी के आम रास्ते व फिरनी में गंदे पानी की निकासी होने से जलभराव के चलते मच्छर पनप रहे हैं। इनके काटने से मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। विभागीय स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण ग्रामीणों ने झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज कराना शुरू कर दिया। राहत नहीं मिलने पर उनकी कोटपूतली के सरकारी अस्पताल में ब्लड जांच करवाई गई। रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि होने पर परिजन चिंतित हो गए। इसके बाद प्राथमिक उपचार लेकर जयपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चार दिन सुचारु इलाज मिलने पर सभी मरीज स्वस्थ हो गए। किंतु 80 से अधिक अन्य ग्रामीणों को बुखार हो गया। जो निजी अस्पताल में महंगा इलाज कराने में सक्षम नहीं है। किंतु जानलेवा खतरा होने के कारण कर्जा लेने को मजबूर हैं। रविवार की रात 3 मरीज और बढ़ने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। गांव में रोष-प्रदर्शन कर जिला प्रशासन से तुरंत चिकित्सीय टीम भेजने की गुहार लगाई अन्यथा ग्रामीण सीएचसी प्रांगण में धरने का अल्टीमेटम दिया। इसके बाद हरकत में आई स्वास्थ्य विभाग की टीम मंगलवार सुबह करीब 11 बजे गोठड़ी पहुंची। मरीजों को ओआरएस के पैकेट और टैबलेट वितरित की गई। घर-घर जाकर पेयजल टंकियों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान 40 घरों की टंकियों में डेंगू का लारवा मिला। उनका पानी खाली करवाकर सूखने के निर्देश दिए। वहीं दोबारा लारवा पैदा होने की स्थिति में सख्त कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया। चिकित्सीय टीम में स्वास्थय निरीक्षक राजकुमार, धर्मबीर सिंह, लक्ष्मण सैनी, राकेश कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य निरीक्षण राजकुमार ने बताया कि आमरास्तों में जलभराव और घरेलू टंकियों में गंदगी के चलते डेंगू व अन्य बीमारी पनपी है। 50 मरीजों की स्लाइड बना ली गई, जांच रिपोर्ट के आधार पर इलाज मुहैया कराया जाएगा। मरीजों को टैबलेट उपलब्ध करवा दी।
विज्ञापन


फॉगिंग की दवाई उपलब्ध कराएगा स्वास्थ्य विभाग
स्वास्थ्य कर्मचारी धर्मबीर सिंह ने बताया कि फॉगिंग मशीन का प्रबंध पंचायत विभाग को करना होगा। स्वास्थ्य विभाग केवल दवाई उपलब्ध करवाएगा। पंचायत निजी कोष से भी मशीन खरीद सकती है। उन्होंने कहा कि टंकियों में दोबारा लारवा मिलने पर पुलिस केस दर्ज करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें