अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। आरआरसीएम पब्लिक स्कूल कनीना में अंतर विद्यालय कला प्रतियोगिताएं हुईं। इसके अंतर्गत स्केचिंग, रंगोली, क्ले मॉडलिंग और पोस्टर बनाओ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
रंगोली में सीनियर वर्ग में रामचंद्र स्कूल कनीना से प्रीति, दिशांत, अर्चना ने प्रथम, आरआरसीएम कनीना से ईशा, प्रेरणा, नेहा ने द्वितीय और आरआरसीएम माजरा से एकता, खुशी और पूनम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में आरआरसीएम कनीना ने प्रथम, रामचंद्र स्कूल कनीना ने द्वितीय और आरआरसीएम माजरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर वर्ग में आरआरसीएम माजरा ने प्रथम, रामचन्द्र स्कूल कनीना ने द्वितीय और आरआरसीएम कनीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्केचिंग में सीनियर वर्ग में आरआरसीएम कनीना ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में आरआरसीएम कनीना ने प्रथम, रामचन्द्र स्कूल कनीना ने द्वितीय और आरआरसीएम माजरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में आरआरसीएम माजरा ने प्रथम, आरसीएम कनीना ने द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में रामचंद्र स्कूल कनीना ने प्रथम, आरआरसीएम कनीना ने द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। निदेशक संजय यादव ने कहा कि विद्यालय में ही विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का पूर्ण और संतुलित विकास होता है। प्रिंसिपल बिरेंद्र सिंह ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। कार्यक्रम में होशियार सिंह, जसवंत सिंह, राजीव सुल्तानियां, राजेश लावनिया, सत्यवीर सिंह आदि मौजूद थे।