बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मोहा सबका मन
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। गोपाल सेवा समिति पटीकरा के तत्वावधान में चल रहे गणेश उत्सव में रविवार रात को नगर परिषद चेयरपर्सन भारती सैनी मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
उत्सव में प्रिया, कोमल, निकिता, ईशु, मोनिका, रागनी, ज्योति, खुशी व निधि ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। समिति के प्रधान ललित गोयल ने सभी अतिथियों का आभार जताया। इस दौरान मुख्यातिथि भारती सैनी ने उपस्थित लोगों ने स्वच्छता अभियान के साथ-साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को मिलजुल कर सार्थक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला महिला भाजपा अध्यक्ष व नगर पार्षद सरला यादव, नेहा शर्मा, गीता शर्मा, युवराज, नंदन ठाकुर, पूर्व सरपंच अनिल यादव, हेमंत यादव, अवदेश शर्मा, कृष्ण मेहता, राकेश शर्मा व दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।